Daily Horoscope

उत्तर कोरिया का दावा, हमारा देश Corona virus संक्रमण से मुक्त

भाषा
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (14:36 IST)
सियोल। उत्तर कोरिया के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने दावा किया कि उनका देश कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह मुक्त है। उत्तर कोरिया ने यह दावा ऐसे समय में किया है, जब दुनियाभर में संक्रमण के मामले करीब 10 लाख पहुंच गए हैं।
ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, Corona को हराने के लिए हर मोर्चे पर छेड़ रखा है युद्ध
पहले से ही अलग-थलग परमाणु संपन्न उत्तर कोरिया ने चीन में संक्रमण के मामले आने के तुरंत बाद जनवरी में अपनी सीमाएं बंद कर दी थीं और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए थे।  उत्तर कोरिया के केंद्रीय आपात महामारीरोधी मुख्यालय के महामारीरोधी विभाग के निदेशक पाक म्योंग सु ने दावा किया कि देश के प्रयास पूरी तरह सफल रहे।
 
पाक ने कहा कि हमारे देश में अभी तक एक भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हुआ है।  उन्होंने कहा कि हमने हमारे देश में प्रवेश करने वाले सभी कर्मियों को पृथक करने तथा सभी वस्तुओं को संक्रमण मुक्त करने के साथ ही सीमाओं को बंद करने तथा समुद्र और हवाई मार्ग को बंद करने जैसे कदम उठाए।
ALSO READ: Corona के कारण संयुक्त राष्ट्र का सीओपी26 सम्मेलन स्थगित, साल 2021 में होगा
दक्षिण कोरिया में अमेरिका के शीर्ष सैन्य कमांडर ने गत महीने कहा था कि उन्हें पूरा यकीन है कि उत्तर कोरिया में संक्रमण के मामले हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा था कि उत्तर कोरिया में कुछ चल रहा है और उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को भेजे निजी पत्र में महामारीरोधी काम में सहयोग की पेशकश की थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख