Dharma Sangrah

UP में बदला नाइट कर्फ्यू का समय, जानिए क्‍या है नई गाइडलाइन...

Webdunia
रविवार, 13 फ़रवरी 2022 (15:46 IST)
लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मामलों में कमी को देखते हुए आज से रात्रिक़ालीन कर्फ़्यू का समय रात 11 बजे से कर दिया है। इससे पहले यह रात 10 से सुबह 6 बजे तक लागू था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के चलते चल रहे रात्रिकालीन कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी है। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने रविवार को बताया, रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 10 बजे के बजाय अब 11 बजे रात से सुबह 6 बजे तक लागू होगा।

इससे पहले राज्य में रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक था। रात के कर्फ्यू में ढील चुनाव आयोग द्वारा कोविड-19 की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार का हवाला देते हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव अभियान में कार्यक्रम में ढील देने की घोषणा करने के एक दिन बाद दी गई है।

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रचार पर कोविड-19 के कारण लगे प्रतिबंधों में शनिवार को ढील देते हुए सीमित संख्या में लोगों के साथ पदयात्राओं की अनुमति दे दी और साथ ही प्रचार अभियान के लिए एक दिन में चार घंटे का समय बढ़ा दिया।

आयोग के अनुसार, चुनाव प्रचार अब सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक के बजाय सुबह छह बजे से रात 10 बजे के बीच किया जा सकता है जिसमें कोविड उपयुक्त व्यवहार और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इससे उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को एक दिन में प्रचार करने के लिए चार घंटे और मिलेंगे।

निर्वाचन आयोग ने आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते प्रत्यक्ष रैलियों, रोडशो और पदयात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। आयोग समय-समय पर महामारी की स्थिति की समीक्षा कर रहा है और कुछ छूट दे रहा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

होली पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम

LIVE: महायु्द्ध से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1400 अंक नीचे खुला

US Iran Conflict : क्रूड 82 डॉलर पहुंचा, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कितना असर

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

अगला लेख