Hanuman Chalisa

कोरोना संक्रमित डोनाल्ड ट्रंप के लिए 48 घंटे महत्वपूर्ण

Webdunia
रविवार, 4 अक्टूबर 2020 (07:59 IST)
बेठेसडा। कोरोना संक्रमित डोनाल्ड ट्रंप के लिए पिछले कुछ घंटे बेहद चिंताजनक रहे और अगले 48 घंटे उनके स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे। ट्रंप का एक सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।

व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को 'बेहद चिंताजनक' दौर से गुजरे हैं और अगले 48 घंटे उनके स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे।

यह टिप्पणी इस खुलासे के बाद की गई है कि शुक्रवार को अस्पताल ले जाने से पहले व्हाइट हाउस में ट्रंप को ऑक्सीजन दी गई थी। हालांकि व्हाइट हाउस के कर्मचारियों ने कहा था कि ट्रंप में केवल मामूली लक्षण दिखाई दिए थे।

इससे पहले ट्रंप के डॉक्टरों ने कहा कि राष्ट्रपति ‘बहुत अच्छे मूड में’ हैं और पिछले 24 घंटे के दौरान उन्हें बुखार नहीं आया है।

ट्रंप के सलाहकार भी कोरोना संक्रमित : न्यू जर्सी के पूर्व गर्वनर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार क्रिस क्रिस्टी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती हुए।

क्रिस्टी ने ट्वीट कर कहा, ‘डॉक्टरों की सलाह पर मैं मोरिस्टाउन मेडिकल सेंटर में भर्ती हुआ हूं। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और मुझमें कोरोना के हल्के लक्ष्ण हैं। दमा की बीमारी के कारण मैंने एहतियात बरतने का फैसला किया है।‘

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप दोनों 2 अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

नवीनतम

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में अचानक चली गोली, पीएसी जवान की कार्बाइन से 3 लोग घायल

ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम विदाई समारोह शुरू, ताबूत देख रो पड़े गालीबाफ और अराघची

LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम से दूसरा जत्था रवाना

जर्मनी में बड़े टैक्स, श्रम और पेंशन सुधारों को मिली मंजूरी

Top News 4 July: राजस्थान-गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, E20 पेट्रोल पर हरदीप पुरी का खुलासा, फीफा वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर

अगला लेख