biodatamaker
✕

डॉक्‍टरों का दावा, मां को दी थी वैक्‍सीन, एंटीबॉडीज के साथ पैदा हुई दुनिया की पहली बच्‍ची

Webdunia
सोमवार, 22 मार्च 2021 (14:48 IST)
अमेरिका में बालरोग विशेषज्ञों ने अनूठी बच्ची के जन्म का दावा किया है, जिसके शरीर में नोवेल कोरोनावायरस के एन्टीबॉडीज़ है।

यह अपनी तरह का पहला मामला है और इस बच्ची की मां को गर्भावस्था के दौरान COVID-19 के वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई थी।

अमेरिका में बालरोग विशेषज्ञों ने एक ऐसी अनूठी बच्ची के जन्म का दावा किया है, जिसके शरीर में नोवेल कोरोनावायरस के एन्टीबॉडीज़ हैं। यह अपनी तरह का पहला मामला है और इस बच्ची की मां को गर्भावस्था के दौरान COVID-19 के वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई थी।

स्वास्थ्य विज्ञान से संबंधित ई-प्रिंट प्रकाशित करने वाली 'मेडआर्काइव' (medRxiv) पर पोस्ट किए गए अध्ययन के अनुसार बच्ची की मां को गर्भावस्था के 36वें सप्ताह में मॉडर्ना का टीका लगा था। यह टीका लगाए जाने के तीन सप्ताह बाद महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया और जन्म के तुरंत बाद ही तत्काल उसके रक्त के नमूने लिए गए, जिनसे खुलासा हुआ कि बच्ची के रक्त में एन्टीबॉडीज़ है। हालांकि अभी इस अध्ययन की समीक्षा नहीं हुई है।


अमेरिका में फ्लोरिडा के अटलांटिक विश्वविद्यालय के सह-लेखकों पॉल गिल्बर्ट और चाड रुडनिक ने कहा कि किसी नवजात में एन्टीबॉडीज़ पाए जाने का यह पहला ज्ञात मामला है। मां अपनी बच्ची को लगातार स्तनपान करा रही है और उन्हें तय नियम के अनुसार टीके की दूसरी खुराक 28 दिन बाद दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

नवीनतम

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

अगला लेख