Omicronindia : कर्नाटक, गुजरात के बाद महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन की एंट्री, देश में अब तक 4 लोगों में मिला Corona का नया वैरिएंट

Webdunia
शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (20:33 IST)
मुंबई। सार्स-सीओवी-2 के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर दुनियाभर में चिंताएं बढ़ गई हैं। ओमिक्रॉन 
(Omicron) के नए मामलों ने कोविड की तीसरी लहर की संभावनाएं बढ़ा दी हैं। सरकार की तरफ से लगातार इसे रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच बाहर से आए लोगों में संक्रमण के मामले भी चिंताओं को बढ़ा रहे हैं। भारत में चौथा मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। 
ALSO READ: ओमिक्रॉन की एंट्री और कोरोना के फिर बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, केंद्र सरकार ने कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा को लिखा पत्र
भारत में ओमिक्रॉन का चौथा केस मुंबई से सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक का कहना है कि दुबई, दिल्ली के रास्ते दक्षिण अफ्रीका से मुंबई की यात्रा करने वाला महाराष्ट्र का व्यक्ति ओमिक्रॉन के लिए पॉजिटिव पाया गया है। भारत में यह चौथा मामला है।  
 
महानगर के पास कल्याण डोंबिवली नगर निकाय क्षेत्र का एक व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित पाया गया है। महाराष्ट्र में इस स्वरूप के संक्रमण का यह पहला मामला है। अधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दिल्ली में कहा कि 33 वर्षीय यह व्यक्ति 23 नवंबर को मुंबई के लिए उड़ान भरने से पहले दुबई के रास्ते दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचा था जहां उसने कोविड जांच के लिए नमूना दिया था। इससे पहले, कर्नाटक और गुजरात में भी ‘ओमीक्रोन’ से जुड़े मामले मिल चुके हैं।
ALSO READ: नितिन गडकरी ने खरीदी नई कार, चलाने के लिए नहीं पड़ती पेट्रोल, डीजल या CNG की जरूरत
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉक्टर अर्चना पाटिल ने मुंबई में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कल्याण डोंबिवली नगर निकाय क्षेत्र का एक व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। यह राज्य में पहला आधिकारिक मामला है। उन्होंने कहा कि वह चार लोगों के एक समूह के साथ आया था। उनकी आरटी-पीसीआर जांच और जीनोम अनुक्रमण भी किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: शोपियां मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम भी घोषित

हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान मौत, जानिए इस प्रक्रिया में क्या सावधानी जरूरी और किन्हें नहीं कराना चाहिए हेअर ट्रांसप्लांट

राजौरी और पुंछ कस्बों में बनेंगे बंकर, पाक गोलाबारी के बाद ऐहतियाती उपाय

आदमपुर एयरबेस पर पहुंचे पीएम मोदी, खोली पाकिस्तान के झूठ की पोल

डर की यादें और शांति की उम्‍मीद लेकर लौटे, अभी भी दहशतजदा है LoC पर बसे गांवों के लोग

अगला लेख
More