Publish Date: Sun, 26 Apr 2020 (15:54 IST)
Updated Date: Sun, 26 Apr 2020 (16:05 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस के 52 वर्षीय एक हेड कांस्टेबल की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने ट्वीट में बताया कि पीड़ित कई दिन से इस संक्रमण से जूझ रहा था। महाराष्ट्र में संक्रमण के कारण किसी पुलिसकर्मी की मौत का यह दूसरा मामला है।
इससे पहले, शनिवार को 57 वर्षीय कांस्टेबल की संक्रमण के कारण एक निजी अस्पताल में मौत हुई थी। कांस्टेबल पश्चिमी उपनगर के एक थाने से संबद्ध था, वह दक्षिण मुंबई के वर्ली नाका इलाके में रहता था।
अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इनमें 15 अधिकारी भी शामिल हैं। इस महानगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,870 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 191 लोगों की मौत हो गई है।