Biodata Maker

मुंबई में कोरोना की चौथी लहर की दस्तक! 1 दिन में रिकॉर्डतोड़ नए मरीज

Webdunia
रविवार, 5 जून 2022 (19:24 IST)
मुंबई। mumbai coronavirus update : महाराष्ट्र में कोरोना का कहर फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। मायानगर मुंबई में संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या डरा रहा है। मुंबई में रविवार को एक हजार के करीब मामले सामने आए हैं। एक व्यक्ति की मौत भी कोरोना से हुई है।

मुंबई में बॉलीवुड के बड़े सितारे भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं, जिनमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ जैसे नाम शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना के 961 मरीज मिले हैं। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत भी कोरोना वायरल से हुई। मुंबई में संक्रमित मरीजों की संख्या 4,880 हो गई है। 374 लोगों ने कोरोना से जंग भी जीती है। मास्क के उपयोग को लेकर महाराष्ट्र सरकार के ताजा दिशा-निर्देश पर भ्रम की स्थिति के बीच स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि यह सिर्फ एक अपील है और राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य नहीं किया गया है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने जिला एवं नगर निकाय अधिकारियों को एक पत्र लिखकर कोविड-19 की जांच बढ़ाने के अलावा लोगों को ट्रेनों, बसों, सिनेमाघरों, सभागारों, कार्यालयों, अस्पतालों, कॉलेजों और स्कूलों जैसे स्थानों में मास्क पहनने की सलाह देने को कहा है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुंबई, पुणे, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

महाविनाश की कगार पर मिडिल ईस्ट! ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध, पर ईरान की 'ना' ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

LIVE: भारत को अमेरिका का झटका, ट्रेड पर शुरू की जांच, लगेगा टैरिफ, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया भी

फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे पूर्व मुख्‍यमंत्री, आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन पर LPG Shortage की मार, न बिरयानी मिलेगी न शाही पनीर

UP में मुख्‍यमंत्री युवा योजना से बदली वंदना की किस्मत, ऑयल मिल शुरू कर बनीं आत्मनिर्भर

अगला लेख