Corona संक्रमण के बाद MP High Court की महिला न्यायाधीश का निधन

Webdunia
रविवार, 13 दिसंबर 2020 (16:05 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ की न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर का कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के बाद रविवार को निधन हो गया। वे 60 वर्ष की थीं और लंबे समय से किडनी संबंधी रोग से भी जूझ रही थीं। न्यायमूर्ति कसरेकर के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ की न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर (60) ने शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। वह पिछले कई दिन से गंभीर हालत में अस्पताल में भती थीं।

उन्होंने बताया, न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाई गई थीं। इसके अलावा, वह लंबे समय से किडनी संबंधी रोग से भी जूझ रही थीं। न्यायमूर्ति कसरेकर के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है।

उन्होंने ट्वीट किया, इंदौर उच्च न्यायालय में पदस्थ माननीय न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर के निधन का दुःखद समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता दें। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने से पहले कसरेकर उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में ही दीवानी और संवैधानिक मुकदमों की पैरवी करती थीं। फिलहाल वे इंदौर पीठ की इकलौती महिला न्यायाधीश थीं। उन्हें 25 अक्टूबर 2014 को उच्च न्यायालय की न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल नौ जुलाई 2022 को समाप्त होना था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश: क्या मोहम्मद यूनुस छोड़ देंगे पद?

Weather Update: केरल में मानसून हुआ एक्टिव, यूपी बिहार से लेकर दिल्ली तक वर्षा की संभावना

LIVE: देश में कोरोना की आहट, महाराष्ट्र में 43 नए मामले, मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन छोड़कर गई मिस इंग्लैंड, लगाए गंभीर आरोप

पूरा पागल हो गया है, रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की पर भी हमला

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

अगला लेख