suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

WHO ने चेताया, मंकीपॉक्स के 550 से अधिक मामले 30 देशों में आए सामने, बरतें सावधानी

Advertiesment
monkeypox
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि दुनियाभर के 30 देशों में मंकीपॉक्स के 550 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि डब्ल्यूएचओ को अब तक 30 देशों से मंकीपॉक्स के 550 से अधिक मामलों के बारे में जानकारी मिली है।
 
डब्ल्यूएचओ ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में मंकीपॉक्स के मामलों में वृद्धि हो सकती है। इसे देखते हुए प्रभावित देशों को अपनी निगरानी को व्यापक बनाने, व्यापक समुदाय में मामलों पता लगाने की जरूरत है।
 
घेब्रेयसस ने कहा कि  मंकीपॉक्स के मामले संक्रमित व्यक्तियों की उचित देखभाल करने से भी रुक सकते हैं। इससे संक्रमण का प्रसार मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स के मामले अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में गंभीर हो सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कच्‍चा तेल हुआ 10 डॉलर सस्‍ता, पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव