COVID-19 : देशभर में Corona Vaccine की 18 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

Webdunia
शनिवार, 15 मई 2021 (00:17 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अब तक कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड रोधी टीके की 18 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। रात 8 बजे तक की अस्थाई रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोविड रोधी टीके की दी गईं खुराकों की कुल संख्या 18,04,29,261 है।

मंत्रालय ने कहा कि गुरुवार को 18-44 आयु समूह के 3,25,071 लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी पहला टीका लगाया गया और टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने के बाद से 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस आयु समूह के कुल 42,55,362 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

कोविड रोधी टीके की अब तक दी गईं कुल 18,04,29,261 खुराकों में से 96,27,199 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है तथा 66,21,675 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। अग्रिम पंक्ति के 1,43,63,754 कर्मियों को पहली खुराक तथा 81,48,757 लाख कर्मियों को दूसरी खुराक मिली है। मंत्रालय ने कहा कि 18-44 आयु समूह के कुल 42,55,362 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

पहलगाम हमले के बाद BCCI का बाउंसर, ICC को लेटर लिखा और कर डाली पाकिस्तान के खिलाफ यह मांग

रत्नागिरी के जंगलों में मिला सफेद तेंदुए का बच्चा

Pahalgam Attack: LG मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख ने की जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद, इंडिगो की उड़ानों पर पड़ा असर

अगला लेख
More