Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आंध्र प्रदेश के कॉलेज में 160 से ज्यादा विद्यार्थी Corona से संक्रमित

Advertiesment
Coronavirus
अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में राजामहेंद्रवरम के एक निजी कॉलेज में 163 विद्यार्थी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

पूर्वी गोदावरी जिले में आज ही संक्रमितों की संख्या 1.25 लाख के पार हो गई। यह राज्य का एकलौता ऐसा जिला है, जिसमें कोरोनावायरस संक्रमण का तेजी से प्रसार हुआ।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक विद्यार्थी अपने परिवार में कोरोनावायरस से संक्रमित हो गया था और इसके बाद कॉलेज में उसके संपर्क में आने वाले विद्यार्थी संक्रमित हो गए।

अधिकारी ने बताया कि ये सभी इंटरमीडिएट के विद्यार्थी हैं और इन्हें कॉलेज में ही पृथक-वास में रखा गया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुशखबर, PF में 5 लाख रुपए तक का अंशदान टैक्स फ्री