sundarkand

एक दिन में कोरोनावायरस के 10 लाख से ज्यादा टेस्ट

Webdunia
बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (12:53 IST)
नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के दिन-प्रतिदिन बढ़ते  कहर को रोकने के लिए इसकी जांच, उपचार और संपर्क का पता लगाने पर लगातार जोर दिया  जा रहा है और इसी अभियान के तहत एक सितंबर को एक दिन में फिर 10 लाख से अधिक  नमूनों की जांच की गई। मंगलवार को 10 लाख 12 हजार 367 नमूनों का परीक्षण किया गया।
 
एक पखवाड़े के भीतर यह तीसरा मौका है जब कोरोनावायरस की एक दिन में 10 लाख से  अधिक नमूनों की जांच की गई। देश में 29 अगस्त को रिकॉर्ड 10 लाख 55 हजार 27 नमूनों की जांच की गई थी। इससे पहले 21 अगस्त को 10 लाख 23 हजार 836 कोरोना जांच की गई थी और एक दिन में दस लाख से अधिक संक्रमण परीक्षण करने वाला विश्व में भारत तीसरा देश बना था।
 
भारतीय चिकित्सा अनुंसधान परिषद (ICMR) की तरफ से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों में  बताया गया कि एक सितंबर तक देश भर में कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 43 लाख 37  हजार 201 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
 
उधर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों में देश में कोरोना वायरस के मामले कम नहीं हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों में देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 78,357 नए मामले सामने आए और कुल मरीजों की  संख्या 37,69,524 पर पहुंच गई। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

नवीनतम

PM Modi Gujarat Visit: 'स्वच्छता से स्वागत' करेगा गुजरात, 8 सितंबर को PM मोदी के दौरे से पहले भूपेंद्र पटेल ने चलाया खास अभियान

धामी सरकार की नई पहल, लॉन्च हुआ 'मनोरमा कृषि रक्षक' ऐप, किसानों का इस तरह बनेगा सहायक

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

अगला लेख