Hanuman Chalisa

Lockdown में फंसे लोगों की गृह राज्यों में वापसी भी नई चुनौतियां खड़ी करेंगी : जितेंद्र सिंह

Webdunia
गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (07:55 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों की पाबंदियां हटने के बाद राज्य वापसी भी नई चुनौतियां खड़ी करेंगी।
 
कोविड-19 संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जम्मू-कश्मीर के पार्षदों और नगर सेवकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उधमपुर के सांसद सिंह ने कहा कि देश के अन्य हिस्सों से केंद्र शासित प्रदेश में लोगों की वापसी भी एक चुनौती होगी।
 
कार्मिक मंत्रालय के एक बयान के अनुसार सिंह ने सिविल सोसायटी और प्रशासन के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सभी नगर निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की सराहना की और लॉकडाउन लागू करने में अपना पूर्ण सहयोग देने की पेशकश की।
 
मंत्री ने कहा कि वह इस बात से विशेष रूप से प्रसन्न हैं कि जिला कलेक्टर और उपायुक्त स्वेच्छा से स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से प्राप्त सहयोग के लिए उनकी सराहना कर रहे थे।
 
कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने लोगों को समझाने के लिए जनप्रतिनिधियों, विशेषकर स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों को कहा है कि वे स्पष्ट करें कि आवाजाही और वापसी केवल छोटे समूहों और बहुत ही रणनीतिक तथा विवेकपूर्ण तरीके से हो सकती है। उन्होंने कहा कि हम जल्दबाजी में कोई खतरा नहीं उठा सकते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार

राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता व हरियाली में यूपी के परिषदीय विद्यालयों का परचम

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वेलरी पार्क

मोदी फरिश्ते की तरह, लेकिन किलर भी, ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप

अगला लेख