Festival Posters

‘मॉडर्ना’ की वैक्सीन को मिली डीसीजीआई से मंजूरी, सिप्ला करेगी आयात

Webdunia
शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (21:50 IST)
भारतीय औषधि नियामक डीसीजीआई (भारतीय औषधि महानियंत्रक) ने शुक्रवार को अमेरिकी फार्मास्यूटिकल कंपनी मॉडर्ना के कोरोना वायरस रोधी टीके को अनुमति दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई की फार्मास्यूटिकल कंपनी सिप्ला को मॉडर्ना के टीके का आयात करने की मंजूरी दी गई है। मॉडर्ना का टीका देश में उपलब्ध होने वाला चौथा टीका होगा।

उल्लेखनीय है कि अभी तक देश में टीकाकरण के लिए भारत बायोटेक की कोवाक्सीन, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड और रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन का उपयोग किया जा रहा है। मॉडर्ना की वैक्सीन भी दो खुराक वाली है और 18 वर्ष से अधिक आयु वाले किसी भी व्यक्ति को लगाई जा सकेगी। इसकी दो खुराकों के बीच 28 दिनों का अंतर रहेगा।

कोवाक्स (COVAX) प्रोग्राम के तहत भारत को मॉडर्ना टीके की 75 लाख खुराकों की पेशकश की गई थी। 29 जून को डीसीजीआई ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की विषय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए मॉडर्ना के टीके को अनुमति देने का रास्ता साफ किया था। कोवाक्स का लक्ष्य कोरोना टीकों तक सबकी पहुंच आसान बनाना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोरोना वायरस महामारी से भी बदतर होंगे ईरान-अमेरिका युद्‍ध के परिणाम, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी में क्या कहा

Delhi Assembly में 'Dhurandhar', अरविंद केजरीवाल को रहमान डकैत बताकर क्या बोले प्रवेश वर्मा, AAP ने क्या कहा

Sora वीडियो ऐप को क्यों बंद कर रहा है OpenAI, ये वीडियो एआई टूल्स बन सकते हैं बेस्ट ऑप्शन्स

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल, इस कंपनी ने देशभर में बढ़ाए दाम, जानें क्या होगी नई कीमत

ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज, इन 4 देशों को भी मिला फायदा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राम नवमी पर अयोध्या में राम लला का 'सूर्य तिलक'

लॉकडाउन पर सरकार की सफाई: 3 मंत्रियों ने अफवाहों को किया खारिज, पीएम मोदी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

Weather Update: दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, देशभर में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

विद्युत सखी बनीं राजश्री, लिख रहीं बदलाव की नई कहानी

लॉकडाउन पर सरकार का बड़ा बयान: हरदीप पुरी बोले- कोई योजना नहीं, अफवाहों से बचें

अगला लेख