Hanuman Chalisa

Lockdown में भड़के लोग, मुजफ्फरनगर में पुलिस टीम पर हमला, 2 की हालत गंभीर

अवनीश कुमार
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (09:37 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए आम लोगों से लॉकडाउन के दौरान घर में रहने की अपील कर रही पुलिस को भी अब आम लोग नहीं छोड़ रहे हैं। मुजफ्फरनगर में इकट्ठे लोगों को घर भेजना पुलिस पर ही भारी पड़ गया। भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत गंभीर है। उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
 
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मोरना में इकट्ठा हुई भीड़ को समझाने पहुंची भोपा थाने की पुलिस पर ग्रामीणों ने लाठी और डंडों से हमला कर दिया।
 
हमले में दरोगा लेखराज और सिपाही रवि कुमार गंभीर हालत रूप से घायल हो गए। इन्हें तुरंत मेरठ के हायर सेंटर भेजा क्या है जहां पर उनका इलाज चल रहा है और तीसरे सिपाही का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।
 
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लगातार पुलिस लोगों से घर में रहने की अपील कर रही है। इसी दौरान घर के बाहर घूम रहे हैं कुछ लोगों को समझाने के लिए पुलिस टीम गई थी लेकिन वह नहीं माने और पुलिस पर हमला कर दिया है। एक दरोगा के साथ 2 सिपाही घायल हो गए हैं।
 
हमला करने वालों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: जंतर मंतर से संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

जंतरमंतर पर लाठीचार्ज कर रही पुलिस के सामने खड़ा हो चिल्लाया युवक “मारो… मुझे मारो और मारो…”

CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति

CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा: रग्गी नाला में भूस्खलन, कई वाहनों पर गिरे पत्थर

अगला लेख