Hanuman Chalisa

कोविड आईसीयू में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले कक्ष में विस्फोट

Webdunia
सोमवार, 14 जून 2021 (10:59 IST)
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिला अस्पताल के कोविड-19 आईसीयू वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले कक्ष में मामूली विस्फोट के बाद ऐहतियातन वहां से मरीजों को हटाना पड़ा। खरगोन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डीएस चौहान ने बताया कि कोविड आईसीयू में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले कक्ष में अचानक विस्फाेट हो जाने के चलते वहां मौजूद 4 मरीजों को दूसरे आईसीयू में स्थानांतरित किया गया। कक्ष की आग को शीघ्र ही नियंत्रित कर बड़े हादसे को टाल दिया गया।

ALSO READ: महाराष्ट्र में कोरोना के 10442 केस आए सामने, 483 लोगों की गई जान
 
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दिव्येश वर्मा ने बताया कि कक्ष में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑटोमेटिक कंट्रोल पैनल के माध्यम से आईसीयू समेत 3 जगह पर ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही थी। कुछ दिनों पूर्व ऑटोमेटिक कंट्रोल पैनल के एक पुर्जे के खराब होने के चलते ऑक्सीजन सिलेंडरों से वॉल्व के माध्यम से डायरेक्ट सप्लाई कर दी गई थी। 
वहां उपस्थित एक अस्पताल के कर्मचारी ने बताया कि बाएं तरफ के 4 सिलेंडर खाली हो जाने के उपरांत उसने दाहिनी ओर के सिलेंडरों से ऑक्सीजन सप्लाई जैसे ही आरंभ की, वहां पर ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। इस दौरान ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली एक नली भी क्षतिग्रस्त हो गई।
 
 
जिला अस्पताल की इंजीनियर सुरुचि पराते ने ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम को स्थापित करने वाले संस्थान के टेक्नीशियन के साथ मुआयना करने के उपरांत कल शाम बताया कि ऑटोमेटिक कंट्रोल पैनल पूरी तरह सुरक्षित है। 15 दिनों पूर्व इसके एक पुर्जे में खराबी हो जाने के चलते इसमें इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद कर दी गई थी। खराब पुर्जे को कंपनी के माध्यम से नासिक भेजे जाने के उपरांत ऑक्सीजन की सप्लाई वाल्व के माध्यम से डायरेक्ट कर दी गई थी।
 
उन्होंने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि ऑक्सीजन में रिसाव के दौरान किसी ने इलेक्ट्रिक सप्लाई का बटन आरंभ कर दिया होगा अथवा तेल लगे हाथों से इसे छू लिया होगा, जिसके चलते ब्लास्ट हो गया। 
खरगोन के अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) एसडीएम सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिसे समझ रहे थे 'MAGA Queen' वो निकली AI Girlfriend: UP के लड़के ने हजारों अमेरिकियों को कैसे बनाया 'महामूर्ख’?

उत्तर भारत में ‘Heat Dome’ का कहर: 45°C पार जाएगा पारा, जानें आपके शहर के लिए IMD का रेड अलर्ट!

ईरान युद्ध का असर, महंगे होंगे कंडोम, दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने 20-30% दाम बढ़ाने का किया ऐलान

ईरान में पिटने के बाद US का 'Dirty Game' शुरू, साइकलॉजिकल ऑपरेशंस से करेगा आपके दिमाग पर कंट्रोल!

वोटिंग के बीच सुवेंदू अधिकारी ने खेला हिंदू कार्ड, बोले- रोने लगी हिंदू शादीशुदा दीदी

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद BJP की सरकार बनने का दावा अमित शाह का कॉन्फिडेंस या ओवरकॉन्फिडेंस?

भारत के उभरते लीडर्स पर दुनिया की नजर, Reliance के साथ 'TIME100 Next' की शुरुआत

तमिलनाडु चुनाव: ऐतिहासिक मतदान से राजनीतिक गलियारों में हलचल, जानें क्या है रिकॉर्ड वोटिंग का कारण

24 घंटे, 2 शहर और 3 खौफनाक वारदातें, IRS की बेटी की हत्‍या करने वाला राहुल मीणा कैसे बना खूंखार सीरियल क्रिमिनल

उत्तराखंड में 2027 के चुनाव में CM धामी के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा

अगला लेख