dharma sangrah
✕

Corona संकट, मथुरा में 4 लाख परिवारों को फ्री दिया 8000 टन चावल

Webdunia
बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (10:52 IST)
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला प्रशासन का दावा है कि जिले के चार लाख13 हजार गरीब राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क 8154 टन चावल वितरित किया गया है। इसका लाभ 16 लाख से अधिक लोगों को मिला है।
 
जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया, ‘महामारी के इस वक्त में सरकार ने मासिक राशन के बाद निःशुल्क चावल का वितरण कार्य भी पूरा करा दिया है। जिले में इसका लाभ 4.13 लाख कार्डधारक परिवारों के 16.30 लाख सदस्यों को मिला है। राशन वितरण की निर्धारित प्रक्रिया अप्रैल में पूरी कर ली गई है।‘
 
उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ कोटेदारों की अनियमितताएं भी सामने आई हैं। जिसके चलते 14 कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिनमें 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, 7 का लाइसेंस निलंबित और 2 के लाइसेंस पूर्ण रूप से निरस्त किए गए हैं।
 
इनमें से अधिकांश कोटेदारों ने या तो निर्धारित मात्रा में राशन का वितरण नहीं किया या फिर निःशुल्क राशन के बजाए उसकी कीमत कार्डधारकों से वसूल की है। अनेक स्थानों पर कार्डधारकों के साथ अभद्रता का मामला भी सामने आया है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख