shiv chalisa

स्‍पेन के एक ‘सोलो ट्रैवलर’ की भारत यात्रा जो उनके लि‍ए एक भयावह ‘लॉकडाउन’ में बदल गई

नवीन रांगियाल
मार‍िआनो कैबरेरो नॉर्थवेस्‍ट स्‍पेन क्षेत्र के एक 68 साल के र‍िटायर्ड टीचर हैं। अपने र‍िटायर्ड के बाद ज‍िंदगी का लुत्‍फ उठाने के लि‍ए उन्‍होंने यात्रा के ल‍िए सबसे पहले भारत को चुना था।

वो भारत के दर्शन कर जानना चाहते थे क‍ि आखि‍र भारत की आत्‍मा है क्‍या?

उन्‍होंने बार्स‍िलोना से अपना सफर शुरू क‍िया और दुबई पहुंचे। दुबई से मुंबई। इस तरह 5 द‍िसंबर को वे भारत आए।

लेक‍िन कुछ ही द‍िनों में मारि‍आनो की यह यात्रा ‘लॉकडाउन’ की वजह से एक भयावह अनुभव बनकर रह गई। वो भी एक एक पराये देश में हजारों लाखों अजनब‍ियों के बीच।

उन्‍होंने एक सोलो ट्रेवलर के तौर पर यह यात्रा शुरू की थी। वे अकेले राजस्‍थान के रेगि‍स्‍तान और यहां के आलि‍शान महल, वि‍रासत और सभ्‍यता को जान-समझ रहे थे। तभी उदयपुर में उनके होटल संचालक ने उन्‍हें बताया क‍ि अब उन्‍हें भारत से अपने घर लौट जाना चाहि‍ए।

लेक‍िन तब तक शायह बहुत देर हो चुकी थी। भारत सरकार ने सभी अंतराष्‍ट्र‍ीय उड़ानों को रद्द कर दि‍या था। 
मार‍िआनो ने दो द‍िन मुंबई के सीएसटी टर्मि‍नल टू एयरपोर्ट पर फर्श पर सोकर रातें गुजारीं।

लेक‍िन सुरक्षाकर्मी और पुल‍िस ने उन्‍हें वहां से भी हटा दि‍या। उनके पास कोई व‍िकल्‍प नहीं था। कोई होटल उन्‍हें रखने को तैयार नहीं था। कहीं जाने का कोई रास्‍ता भी नहीं।

उन्‍होंने द‍िल्‍ली में स्‍पेन‍िश एंबैसी में भी संपर्क क‍िया, जहां से जवाब म‍िला क‍ि कम से कम 14 अप्रैल तक कुछ नहीं हो सकता।

कुछ वक्‍त बाद उन्‍हें मुंबई के वर्सोवा में हारमनी फाउंडेशन द्वारा शुरु की गई शि‍व‍िर व्‍यवस्‍था में भेज दि‍या गया। अब वे मुंबई के एक मैदान में संचालि‍त इस शि‍व‍िर में 265 लोगों के साथ रह रहे हैं। एक मामूली गद्दे पर अपने घर और बच्‍चों को याद कर रहे हैं।

इंडि‍यन एक्‍सप्रेस को उन्‍होंने अपनी यात्रा की यह कहानी उन्‍होंने बताई।

मारि‍आनो कहते हैं, क‍ि कोरोना ने दुनि‍या में सबसे ज्‍यादा स्‍पेन को तबाह क‍िया है, जहां उनका पर‍िवार रहता है। मार‍िआनो ने बताया क‍ि उनके तीन बेटे और एक बेटी है। हालांक‍ि वे सभी अब तक सुरक्षित हैं।

ड‍िप्‍टी कलेक्‍टर राजेश्‍वरी कोरी ने इंडि‍यन एक्‍सप्रेस को बताया क‍ि कौंस‍ल जनरल स्‍पेन को मुंबई में मार‍िआनो को लेकर चर्चा की गई है। उम्‍मीद है कुछ द‍िनों में यूरोप जाने वाली क‍िसी फ्लाइट में उन्‍हें भेजा जा सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

बुंदेलखंड में 98 प्रतिशत से अधिक घरों तक नल से जल

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

अगला लेख