Hanuman Chalisa

मनमोहन सिंह बोले, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश के साथ खड़ी है कांग्रेस

भाषा
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (12:30 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि कोरोना संकट के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस देश के साथ खड़ी है। उन्होंने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में यह टिप्पणी की।
ALSO READ: Corona का भारतीय बैंकों पर बुरा असर, मूडीज ने गिराई रैंकिंग
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के अनुसार सिंह ने कहा कि कोविड-19 की चुनौती से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस पार्टी राष्ट्र के साथ खड़ी है। इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना मुख्य रूप से उम्रदराज, फेफड़ों की बीमारी, मधुमेह और हृदयरोग वाले लोगों पर ही हमला कर रहा है। सभी राज्य सरकारों को इन श्रेणियों के लोगों के लिए विशेष परामर्श जारी करने के साथ उनकी देखभाल करनी चाहिए।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सीडब्ल्यूसी की बैठक को संबोधित किया। अमरिंदर सिंह ने कोरोना संकट से निपटने के लिए अपने राज्य में उठाए गए कदमों और तैयारियों की जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य के हिस्से के 5,000 करोड़ रुपए जारी नहीं कर रहा है, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक अवरोध बन रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में कॉन्ट्रैक्ट नौकरियों में आरक्षण लागू करने की तैयारी में सरकार

CM योगी का 150 लोगों को भरोसा, निश्चिंत रहें सबकी समस्याओं पर होगा एक्शन

योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत नकली दवा फैक्ट्री पर छापा, दो गिरफ्तार

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

अगला लेख