Hanuman Chalisa

ब्रिटेन से इंदौर लौटा 29 वर्षीय यात्री कोराना संक्रमित

Webdunia
शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020 (15:53 IST)
इंदौर। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार सामने आने के बाद स्कॉटलैंड से हफ्ते भर पहले वहां से इंदौर लौटे 29 वर्षीय व्यक्ति में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे शहर के एक सरकारी अस्पताल के अलग हिस्से में भर्ती किया गया है।

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के प्रभारी सुमित शुक्ला ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि मरीज कोरोना वायरस के उसी नये प्रकार से संक्रमित है जो ब्रिटेन में सामने आया है। उन्होंने बताया कि हम यह पता लगाने के लिए मरीज का नमूना दिल्ली या पुणे की उच्चस्तरीय प्रयोगशाला में भेजेंगे कि वह कोरोना वायरस के किस विशिष्ट प्रकार से संक्रमित हुआ है?’

शुक्ला ने बताया कि मरीज में महामारी के लक्षण नहीं है और उसे अस्पताल की तीसरी मंजिल के अलग हिस्से में विशेष निगरानी में रखा गया है। इस हिस्से में उसके अलावा कोई अन्य मरीज भर्ती नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 29 वर्षीय युवक स्कॉटलैंड से दिल्ली होता हुआ 18 दिसंबर को इंदौर लौटा था। इसकी जानकारी मिलते ही मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत उसका नमूना लेकर आरटी-पीसीआर पद्धति से कोविड-19 की जांच के लिए भेजा गया जो संक्रमित पाया गया।

अधिकारी ने बताया कि मरीज के परिवार के सदस्यों को शहर के एक पृथक-वास केंद्र में रखा गया है।

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च से लेकर 24 दिसंबर तक महामारी के कुल 53,323 मरीज मिले हैं। इनमें से 855 मरीजों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

UPITS 2026 के जरिए वैश्विक व्यापार मानचित्र पर और मजबूत होगी UP की पहचान

'जनता दर्शन' में CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, भूमि संबंधी प्रकरणों में लापरवाही पर हो कड़ी कार्रवाई

दो कौड़ी वाले बयान पर घिरीं अंजना ओम कश्‍यप, यूट्यूबर टीचर्स ने खोला एंकर के खिलाफ मोर्चा, सोशल मीडिया में बवाल

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

अगला लेख