suvichar
✕

COVID19 : ममता बनर्जी ने की पुलिसकर्मियों की प्रशंसा, लिखा गीत...

Webdunia
बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (16:03 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के दौरान लोगों की सेवा कर रहे पुलिसबल और उसके कर्मियों की प्रशंसा में एक गीत लिखा है। यह गीत अंग्रेजी में शुरू होता है और फिर बंगाली में चलता रहता है।

मुख्यमंत्री से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि राज्य में एक सितंबर को मनाए जाने वाले पुलिस दिवस को ध्यान में रखते हुए ममता ने 'आपको नमन, पुलिस दिवस, आपको नमन' गीत लिखा। राज्य की सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों की राज्यमंत्री इंद्राणी सेन ने यह गीत गाया है।

पश्चिम बंगाल में एक सितंबर को पुलिस दिवस मनाया जाना था, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के बाद राज्यव्यापी अवकाश के चलते कार्यक्रम को आठ सितंबर तक स्थगित कर दिया गया।

यह गीत अंग्रेजी में शुरू होता है और फिर बंगाली में चलता रहता है। इसमें पुलिसबल की जिम्मेदारियों और कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने किस तरह लोगों की सेवा की है, इसका उल्लेख किया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख