Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र में 5 लेवल में अनलॉक, कहां सबसे पहले मिलेगी राहत...

Advertiesment
CoronaVirus
मुंबई। महाराष्ट्र में घटते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य में 5 चरणों में अनलॉक का फैसला किया गया है। राज्य के कुछ जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया का एलान किया गया है। राज्य में पॉजिटिविटी दर और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी।
 
महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि अनलॉक के लिए राज्य को 5 लेवल में बांटा है। पहले लेवल में उन जिलों को अनलॉक किया जाएगा जिनमें पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम है और ऑक्सीजन बेड 25% से कम भरे हैं। इन जिलों को पूरी तरह से अनलॉक कर दिया जाएगा। यहां बाजार के साथ ही थिएटर और मॉल भी खुल जाएंगे।
 
दूसरे लेवल के तहत उन जिलों को राहत दी जाएगी जहां पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम और बेड की उपलब्धता 25-40 फीसदी है। मुंबई लेवल-2 में है। यहां आम लोगों को लोकल ट्रेन में सफर की इजाजत नहीं मिलेगी। मॉल और थिएटर 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
 
लेवल-3 में 5 से 10 फीसदी पॉजिटिविटी रेट और 40 फीसदी ऑक्सीजन आक्यूपेंसी वाले क्षेत्रों को रखा जाएगा। लेवल 3 में जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें 4 बजे तक खुली रहेंगी। बाकी दुकानें सोमवार से शुक्रवार 4 बजे तक खुली रहेंगी।
 
लेवल 4 में उन जिलों को रखा जाएगा, जहां पॉजिटिविटी रेट 10% से 20% तक है और ऑक्सीजन बेड 60% तक भरे हैं। जबकि लेवल 5 ऐसे जिले है जहां पॉजिटिविटी रेट 20% से अधिक और 75% से अधिक ऑक्सीजन बेड भरे हैं।

लेवल 4 में जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें 4 बजे तक खुली रहेंगी। जबकि लेवल 5 में जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें सोमवार से शुक्रवार शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। वीकेंड पर मेडिकल के अलावा बाकी दुकानें बंद रहेंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पर्यावरण दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी, 2025 तक पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi