Hanuman Chalisa

क्या महाराष्ट्र में लगने जा रहा है लॉकडाउन? CM उद्धव ठाकरे ने दिया बड़ा बयान

Webdunia
शनिवार, 13 मार्च 2021 (22:20 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने होटल और रेस्तरां को अपने परिसरों में कोविड-19 दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के शनिवार को आदेश दिए और राज्य सरकार को लॉकडाउन जैसे कठोर उपायों को लागू करने के लिए मजबूर नहीं करने को कहा।
ALSO READ: 1,000 से अधिक मदरसों को बंद करेगा श्रीलंका, बुर्के पर भी लगेगा प्रतिबंध
मुख्यमंत्री ने होटल और रेस्तरां संघों, शॉपिंग केंद्र समूहों के प्रतिनिधियों के साथ हुई एक डिजिटल बैठक में कहा कि हमें सख्त लॉकडाउन लागू करने के लिए मजबूर न करें। इसे अंतिम चेतावनी मानें। सभी नियमों का पालन करें। सभी को यह मालूम होना चाहिए कि आत्म-अनुशासन और प्रतिबंधों के बीच अंतर है।
ALSO READ: 1,000 से अधिक मदरसों को बंद करेगा श्रीलंका, बुर्के पर भी लगेगा प्रतिबंध
महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 15,602 नए मामले दर्ज किए गए जिससे मामलों की संख्या बढ़कर 22,97,793 पर पहुंच गई जबकि इस महामारी से 88 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 52,811 हो गई।
ALSO READ: उत्‍तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल का नहीं मनेगा जश्‍न, कार्यक्रम हुआ निरस्‍त
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महामारी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है और लोगों से इस तरह के कठोर निर्णय लेने से बचने के लिए सहयोग करने को कहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून के रूप में होगा लागू

विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में स्‍थापित होंगे 'शोधपीठ', योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

PM आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी को पुलिस उठाकर ले गई, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव भी हिरासत में

अगला लेख