महाराष्ट्र में कोरोना के 10442 केस आए सामने, 483 लोगों की गई जान

Webdunia
रविवार, 13 जून 2021 (23:24 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 10,442 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 59,08,992 हो गई। वहीं 483 और मरीज़ों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,11,104 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
 
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में दिन में 7,504 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। इसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 56,39,271 हो गई। विभाग ने बताया कि राज्य में स्वस्थ होने की दर 95.44 फीसदी और मृत्य दर 1.88 फ़ीसदी है। फ़िलहाल यहां 1,55,588 मरीज़ों का उपचार चल रहा है।
 
वहीं मुंबई में कोविड-19 के 695 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,16,579 हो गई। वहीं 19 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15,183 हो गई। बीएमसी ने एक बयान में बताया कि यहां अब 15,773 मरीज़ों का उपचार चल रहा है।
 
नासिक संभाग में 1,336 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 595 मामले अहमदनगर ज़िले और 427 मामले नासिक ज़िले से आए हैं। पुणे संभाग में 2,463 मामले तथा कोल्हापुर संभाग में 3,568 मामले और औरंगाबाद संभाग में 202 मामले सामने आए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख
More