Publish Date: Wed, 22 Apr 2020 (10:24 IST)
Updated Date: Wed, 22 Apr 2020 (10:42 IST)
मुंबई। अपने कुछ सुरक्षाकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद स्वयं ही क्वारंटाइन (पृथकवास) में चले गए महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाद मंगलवार को ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए।
मुंबई कालवा से राकांपा विधायक अव्हाद एहतियात के तौर पर 13 अप्रैल से क्वारंटाइन पर थे। तब उन्होंने कहा था कि उनके नमूने से उनमें संक्रमण नहीं होने की बात सामने आई थी।
इस घटनाक्रम से जुड़े राकांपा के एक कार्यकर्ता ने कहा कि उन्होंने 1 सप्ताह से अधिक का क्वारंटाइन पूरा कर लिया था और बुधवार को एहतियात चेकअप के लिए अस्पताल गए। (भाषा) (Photo Corstey : Twitter)