Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में महंगा पड़ा लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन, 16,962 लोग गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 1 मई 2020 (08:43 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने निषेधाज्ञा आदेश को सख्ती से लागू करते हुए राज्य भर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने 85,500 से अधिक लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए और अभी तक 16,962 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि मार्च से कोविड-19 से लड़ते और लॉकडाउन को लागू करते हुए पुलिस ने निषेधाज्ञा आदेश का उल्लंघन करने वाले 85,586 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामले दर्ज किए। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर 16,962 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

कोरोना काल में कम से कम 161 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इनमें से 21 अधिकारी हैं। राज्य में पुलिस पर हमले के कम से कम 167 मामले दर्ज किए गए जिनमें अभी तक 580 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान अवैध परिवहन के 1,237 मामलों को दर्ज किया और 50,000 से अधिक वाहनों को जब्त किया। इस अवधि के दौरान विभिन्न अपराधों के लिए जुर्माने के तौर पर 3.02 करोड़ रुपए की राशि एकत्रित की गई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पृथक रहने संबंधी नियमों के उल्लंघन के लिए कम से कम 622 लोगों को हिरासत में लिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी आतंकवादी हैं, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा बवाल, सफाई में क्या बोले

बंगाल: ‘नर्क-ए-नआमत’ से राजनीतिक हिंसा के चक्रव्यूह तक, भाजपा, सीपीआई से लेकर कांग्रेस की निगाहें बंगाल पर क्यों हैं?

नेपाल जाने वाले सावधान! बालेन्द्र शाह सरकार ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती; बिना बिल सामान ले जाना पड़ेगा भारी

पहलगाम हमले को 1 साल, सुशील नथानिएल के परिवार को न मुआवजा मिला और न ही नौकरी, बेटा लगा रहा गुहार

13 महीने बाद कोर्ट में आमने-सामने आए मुस्कान-साहिल, फांसी की मांग तेज

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, मोबाइल चार्जर के तार से लगा घोंटा

राजकोट मनपा चुनाव : भाजपा ने उतारा 'ब्रह्मास्त्र', पूर्व गवर्नर वजुभाई वाला के मैदान में आने से बदले राजनीतिक समीकरण

गर्लफ्रेंड का खूनी खेल, आंखों पर बांधी पट्टी, कपड़े उतरवाए, बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाकर बनाया मौत का वीडियो

सोना गायब करने से लेकर रिश्‍वत लेने और जुए के आरोप तक, जनता की रक्षक या भक्षक बन रही है इंदौर पुलिस?

CM योगी 29 अप्रैल को करेंगे शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परकोटे में बना है यह मंदिर

अगला लेख