Biodata Maker

Covid-19: महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया गया

Webdunia
गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (00:39 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि बुधवार को 31 अगस्त तक बढ़ा दी।
 
मुख्य सचिव संजय कुमार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि यह फैसला कोविड-19 को फैलने से रोकने एवं महामारी को नियंत्रित करने के लिए आपात कदम के तौर पर लिया गया है।
 
अधिसूचना में हालांकि फिर से शुरुआत पहल के तहत बिना सिनेमाघर वाले मॉल और बाजार परिसर, रेस्तरां को 5 अगस्त से सुबह 9 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।
 
हालांकि, अधिसूचना के मुताबिक लोगों की गैर जरूरी आवाजाही, जैसे कि खरीदारी करने और बाहर व्यायाम करने जैसी गतिविधि आसपास के इलाके तक सीमित होगी। साथ ही लोगों के लिए एहतियाती कदम जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।
 
बिना पाबंदी आवाजाही केवल कार्यस्थल पर जाने और चिकित्सा जरूरतों के लिए सीमित होगी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बुधवार को 9,211 नए मामले सामने आने के साथ कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4 लाख के पार हो गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

Indigo की फ्लाइट में बम की धमकी, 24 घंटे में दूसरा मामला, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने किए रामलला के दर्शन

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अमेठी के बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, 2500 करोड़ रुपए का होगा निवेश

उत्‍तर प्रदेश में श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

अगला लेख