Hanuman Chalisa

Coronavirus : महाराष्ट्र में कोरोना के 307 नए मामले, किसी मरीज की मौत नहीं

Webdunia
शनिवार, 21 मई 2022 (21:47 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 307 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,82,476 हो गई, जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1,47,856 पर स्थिर रही। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 240 रोगी ठीक हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 77,32,792 हो गई है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.10 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत बनी हुई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,828 है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि सतारा, सांगली, नंदुरबार, धुले, बीड, लातूर, हिंगोली, अकोला, बुलढाणा, यवतमाल और गोंदिया जिले में कोविड-19 का कोई उपचाराधीन मरीज नहीं है।

राज्य में अब तक 8,06,98,645 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है, जिनमें से 49,658 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई। संक्रमण के नए मामलों में से सर्वाधिक 198 मामले मुंबई क्षेत्र में सामने आए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू करने की तैयारी में मोहन सरकार, दिवाली से पहले हो सकता है एलान

मध्य पूर्व में 40 दिनों के बाद युद्धविराम की घोषणा का स्वागत

क्या पाकिस्तान में फिर आएगा मार्शल लॉ? 'मुनीर फैक्टर' और सीजफायर के बाद बढ़ी सेना की ताकत

अगला लेख