Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र में 24 घंटे में 24948 नए कोरोना केस, 103 संक्रमितों की मौत

Webdunia
शनिवार, 29 जनवरी 2022 (00:12 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के 24948 नए मामले सामने आए, जबकि 103 मरीजों की मौत हुई, जो राज्य में 6 अक्टूबर के बाद से इस महामारी से मरने वाले दैनिक मरीजों की सबसे अधिक संख्या है।

खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र में शुक्रवार को 24 घंटे में कोरोनावायरस के 24948 नए मामले सामने आए। वहीं 45,648 मरीज़ ठीक हुए, जबकि 103 मरीज़ों की मौत हो गई। राज्य में कोविड-19 सकारात्मकता दर 10.32 प्रतिशत दर्ज की गई।

इसी बीच राज्य में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 110 मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे अब तक नए संस्करण से प्रभावित रोगियों की कुल संख्या राज्य में 3,040 पहुंच गई है। राज्य में इस वक्त 2.66 लाख से अधिक कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य में वर्तमान में 14,61,370 लोग होम क्वॉरंटाइन में हैं। जबकि दूसरी ओर मुंबई में कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई। यहां शुक्रवार को 1312 मरीजों की पुष्टि हुई, जो गुरुवार के 1,384 संक्रमितों की तुलना में थोड़ा कम है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

LIVE: जम्मू कश्मीर के कूलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का बयान, एक दिन प्रदूषण हुआ, तो खत्म भी हो जाएगा

एक दिन प्रदूषण हुआ है तो खत्म भी हो जाएगा... दिवाली पर ज्ञान देने वालों पर बरसे CM योगी, सपा-कांग्रेस को भी लपेटा

अब जरीब से नहीं, सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश : CM योगी

अगला लेख