Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में कोरोना के 925 नए मामले, 41 मरीजों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (23:12 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 925 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,22,345 हो गई जबकि 41 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,40,576 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

वक्तव्य के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 945 रोगियों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 64,65,893 हो गई है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 12,290 हो गई है। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.64 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 6,37,47,431 नमूनों की कोविड संक्रमण जांच की गई है, जिनमें से 1,16,799 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गई। महाराष्ट्र के 12 जिलों तथा नौ नगर पालिकाओं में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

महाराष्ट्र के आठ क्षेत्रों में से मुंबई क्षेत्र में सर्वाधिक 461 नए मामले सामने आए जबकि 15 रोगियों की मौत हुई। पुणे क्षेत्र में सर्वाधिक 16 रोगियों की मौत हुई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुई कमर्शियल उड़ानें, लखनऊ से पहली फ्लाइट ने किया सफल लैंडिंग

हिंदू नाम से महिलाओं को शादी का झांसा देने के आरोप में गिरफ्तारी, मोबाइल से मिले 8000 आपत्तिजनक वीडियो

अमेरिका-ईरान डील का असर: सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

LIVE: अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1123 अंक बढ़ा

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

अगला लेख