Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में Corona के 9489 नए मामले, रिकॉर्ड 7 लाख से ज्यादा लोगों को दी टीके की खुराक

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में Corona के 9489 नए मामले, रिकॉर्ड 7 लाख से ज्यादा लोगों को दी टीके की खुराक
, शनिवार, 3 जुलाई 2021 (22:08 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 9489 नए मामले आए और 153 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8395 और लोग संक्रमण से उबर गए। राज्य में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 रोधी टीके की रिकॉर्ड सात लाख से ज्यादा खुराक दी गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एक बयान में बताया गया कि राज्य में संक्रमण के नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 60,88,841 और मृतक संख्या 1,22,724 हो गई है। महाराष्ट्र में 58,45,315 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,17,575 उपचाराधीन मरीज हैं। राज्य में संक्रमण के मामलों में ठीक होने की दर 96 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 2,24,374 नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 4,23,20,880 नमूनों की जांच हो चुकी है। मुंबई संभाग में 1822 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 65 लोगों ने दम तोड़ दिया।

इससे संक्रमितों की संख्या 16,01,128 और मृतक संख्या 32,250 हो गई है। अहमदनगर के 379 मामले समेत नासिक संभाग से 617 मामले आए। सतारा जिले से 919 और पुणे शहर में 779 मामले आए। राज्य के कोल्हापुर संभाग से 3423 और औरंगाबाद संभाग से 145 मामले आए। वहीं लातूर संभाग में 210, अकोला संभाग में 92 और नागपुर संभाग में 88 नए मरीज मिले।
ALSO READ: सावधान! पालतू जानवरों के अपने मालिकों के जरिए Coronavirus से संक्रमित होने का खतरा
टीकाकरण का रिकॉर्ड : महाराष्ट्र में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 रोधी टीके की रिकॉर्ड सात लाख से ज्यादा खुराक दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य सचिव प्रदीप व्यास ने कहा, हम इससे पहले के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से भी आगे निकल गए, शाम सात बजे तक हमने टीके की 7,85,311 खुराक दी, जो एक दिन में राज्य का सबसे बड़ा आंकड़ा है। उन्होंने बताया कि कई केंद्रों पर अभी टीकाकरण जारी है और अंतिम आंकड़ा आठ लाख को भी पार हो सकता है।
ALSO READ: खुशखबर, Coronavirus के हर वैरिएंट का खात्मा करेगी यह वैक्सीन!
व्यास ने बताया कि राज्य में इससे पहले 26 जून को टीके की 7,38,704 खुराक दी गई थी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में अब तक टीके की 3,38,57,372 खुराक दी गई है। महाराष्ट्र पिछले तीन महीनों से देश में टीके की खुराक देने के मामले में पहले स्थान पर है। व्यास ने इसके लिए टीकाकरण प्रक्रिया में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विशेषज्ञों की चेतावनी, दिल्ली में कभी खत्म नहीं होगा कोरोनावायरस