Dharma Sangrah

महाराष्ट्र में 1 दिन में Corona के 62194 नए मामले, 853 मरीजों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 6 मई 2021 (23:53 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 62194 नए मामले सामने आए, जबकि 853 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 73515 मरीजों की जान चली गई है, जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 49,42,736 हो गई है। बुधवार की तुलना में गुरुवार को कोविड-19 के 4554 अधिक नए मामले सामने आए, जबकि 67 कम मरीजों ने जान गंवाई।
ALSO READ: भारत में Coronavirus त्रासदी के बीच चीन ने की बेहद घटिया हरकत
अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 63,842 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक 42,27,940 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में फिलहाल 6,39,075 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में फिलहाल संक्रमण से उबरने की दर 85.54 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.49 फीसदी है।
ALSO READ: CoronaVirus : आपको कोरोना कैसे हुआ, 15 जानी-अनजानी लापरवाहियां
उनके अनुसार और 2,77,086 परीक्षण कराए जाने के साथ ही राज्य में अब तक कुल 2,86,61,668 नमूनों की जांच की जा चुकी है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई से कोविड-19 के 3,028 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 6,68,085 हो गई जबकि 69 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 13,580 हो गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदुरुस्त हुआ प्रदेश

T20 World Cup: जिम्बाब्वे सुपर आठ में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर

अगला लेख