Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में कोरोना की बढ़ती रफ्तार, क्या फिर लगेगा लॉकडाउन?

Webdunia
शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (22:13 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस मामलों की रफ्तार फिर बढ़ गई है। महाराष्ट्र सरकार के कोविड-19 कार्यबल के एक वरिष्ठ सदस्य ने शनिवार को कहा कि लॉकडाउन कठोर उपाय है और वायरस को फैलने से रोकने में इसकी प्रभावकारिता सीमित है।
 
कार्यबल के सदस्य और चिकित्सक डॉ. शशांक जोशी के मुताबिक ‘दोहरा मास्क पहनने’(चेहरे को ढंकने के लिए दोहरे स्तर का मास्क पहनने) और सूक्ष्म निरूद्ध क्षेत्रों को बढ़ावा देना प्रभावी हो सकता है। महाराष्ट्र में इस महीने संक्रमण में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
 
उन्होंने एक पैनल चर्चा में कहा कि लॉकडाउन कठोर उपाय है। यह (लागू करना) आसान प्रतीत होता है लेकिन इसकी जरूरत नहीं है और रात्रि कर्फ्यू लगाने का कोई मतलब नहीं है।
 
यह पूछने पर कि वर्तमान स्थिति में सरकार को क्या करना चाहिए, जोशी ने कहा कि दोहरा मास्क लगाना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, साफ-सफाई में एहतियात बरतना और सूक्ष्म निरूद्ध क्षेत्रों का निर्माण करना सही उपाय है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस टीका के वितरण का विकेंद्रीकरण किया जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि कोविन ऐप के साथ कुछ समस्या है जिससे टीकाकरण प्रक्रिया धीमी होती जा रही है। अगर राज्य को अधिक शक्ति मिलती है तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को कवर करने में सहयोग मिलेगा। 
ALSO READ: रिचर्स में खुलासा, ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके में खुराकों में 3 महीने का अंतर देता है बेहतर प्रभाव
कोविड-19 के प्रसार पर राज्य सरकार के तकनीकी सलाहकार डॉ. सुभाष सालुंके ने कहा कि कोरोना वायरस का टीका सुरक्षित है और देश में एक करोड़ से अधिक लोगों को यह टीका दिया जा चुका है और इससे किसी की मृत्यु नहीं हुई है अथवा कोई गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ा है। 
 
उन्होंने कहा कि केंद्र को टीकाकरण अभियान में तेजी लाना चाहिए और टीका वितरण में राज्य सरकारों को ज्यादा अधिकार दिए जाने चाहिए। महाराष्ट्र में शुक्रवार को केवल 14 हजार लोगों को टीका लगाया गया जबकि राज्य में नए संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

'ट्रंप ही इजरायल के आखिरी ताकतवर दोस्त' : अमेरिका-ईरान डील के बाद जेडी वेंस ने नेतन्याहू को सुनाई खरी-खरी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का खुला चैलेंज: सबूत है तो SIT को दो, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया

उत्‍तराखंड मंत्रिमंडल की हुई बैठक, धामी सरकार ने लिए अहम फैसले

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

अगला लेख