Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र के लिए राहतभरी खबर, मिलेगी रेमडेसिविर की 4.35 लाख वायल, पालघर में खुलेंगे 3 ऑक्सीजन प्लांट

Webdunia
रविवार, 25 अप्रैल 2021 (09:20 IST)
मुंबई। कोरोना के कहर से सबसे ज्यादा परेशान महाराष्ट्र को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने जल्द ही रेमडेसिविर की 4.35 लाख शीशियां देने का फैसला किया है। इस जीवन रक्षक दवाई की बड़ी खेप मिलने से अस्पताल में भर्ती लाखों मरीजों की जान बचाई जा सकेगी।
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य को 21 से 30 अप्रैल की अवधि में केंद्र की तरफ से रेमडेसिविर की 4.35 लाख वायल (छोटी शीशी) प्राप्त होंगी। उन्होंने आपूर्ति में वृद्धि करने की राज्य की मांग को स्वीकार करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार जताया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान आपूर्ति 2.69 लाख वायल थी जिसे बढ़ाकर 4.35 लाख वायल किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से इस बाबत एक पत्र प्राप्त हुआ है।
 
पालघर को मिलेंगे तीन ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र : कोविड-19 के मामलों में भारी वृद्धि के चलते चिकित्सीय ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के बीच महाराष्ट्र के पालघर जिले को तीन ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र मिलेंगे। जिलाधिकारी माणिक गुरसाल ने बताया कि इन ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों को जवाहर, पालघर और दहानू क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन तीनों संयंत्रों के लिए 3.20 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या देश में सबसे ज्यादा है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 42 लाख के पार पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में राज्य में 67,160 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 676 लोगों की मौत हो चुकी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

आखिर क्यों नहीं सुधर रही बिहार की चिकित्सा व्यवस्था

Top News 17 June: मोदी-ट्रंप की मुलाकात आज, इजराइल का लेबनान पर हमला और उद्धव गुट में फिर बगावत के आसार

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

अगला लेख