Hanuman Chalisa

Corona के महाराष्ट्र में 10697 और गुजरात में 490 नए मामले

Webdunia
शनिवार, 12 जून 2021 (23:30 IST)
मुंबई/ अहमदाबाद। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के महाराष्ट्र में 10,697 और गुजरात में 490 नए मामले सामने आए है। राज्यों के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 10,697 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58,98,550 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिन में संक्रमण की वजह से 360 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,08,333 हो गई। वहीं 14,910 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 56,31,767 हो गई।
ALSO READ: बड़ा खुलासा, Coronavirus का डेल्टा वेरिएंट अल्फा से 60 फीसदी ज्यादा संक्रामक
वहीं मुंबई में कोविड-19 के 749 नए मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,14,965 जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 15,097 हो गई। गुजरात में कोविड-19 के शनिवार को 490 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,19,866 हो गई। वहीं अस्पताल से कम से कम 1,278 मरीज़ों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी मिली है और इसके साथ ही अब तक 7,99,012 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
ALSO READ: नाखून कुछ बदले-बदले से लगें तो सावधान हो जाइए, कहीं Coronavirus की चपेट में तो नहीं
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 9,991 हो गई। उन्होंने बताया कि राज्य में अब 10,863 मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें से 272 मरीज़ों की हालत नाज़ुक है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 2,02,30,392 खुराक दी गई है।

केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली, दमन व दीव में संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,432 हो गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

अहमदाबाद के नए मेयर बने हितेश बारोट, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन के नामों का भी हुआ ऐलान

अगला लेख