Publish Date: Thu, 10 Jun 2021 (22:33 IST)
Updated Date: Thu, 10 Jun 2021 (22:34 IST)
कोरोनावायरस से जंग में देश में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
यहां कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगवा चुके एक बुजुर्ग ने दावा किया है कि उसके शरीर में चुबंकीय शक्ति आ गई है और शरीर पर स्टील के बर्तन चिपक रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग के शरीर से चम्मच, छोटी प्लेट और घर में इस्तेमाल की जाने वाले वाले बर्तन शरीर से चिपके हुए हैं। नासिक महानगर पालिका की टीम ने बुजुर्ग की जांच भी की है।