Hanuman Chalisa

1 जून से मध्यप्रदेश होगा अनलॉक,बोले सीएम शिवराज,31 मई तक लागू रहेगा कोरोना कर्फ्यू

कोरोना कर्फ्यू से काबू में आया कोरोना : शिवराज सिंह चौहान

विकास सिंह
बुधवार, 19 मई 2021 (16:29 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना के कम होते मामलों के बाद अब एक जून से जिलों को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका एलान करते हुए कहा कि प्रदेश में अब कोरोना पूरी तरह काबू में आ गया है और अब जून से प्रदेश को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। एक जून से जिलों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा।

उज्जैन में कोरोना समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को पूरी तरह से खत्म करने के लिए 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जाएगा और इसमें किसी भी प्रकार से छूट नहीं जाएगी। 31 मई तक सख्ती से कोरोना कर्फ्यू  का पालन कर गांव से लेकर शहरों को कोरोना मुक्त बनाना होगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अनलॉक करने की प्रक्रिया वैज्ञानिक तरीके से की जाएगी और अगर उसके बाद कोरोना के केस सामने आए तो वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर कोरोना को काबू में किया जाएगा। 

इसके साथ मुख्यमंत्री ने लोगों को चेताया कि कोरोना को लेकर ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं आना है औ यह सोचने की गलती नहीं करना है कि कोरोना खत्म हो गया अब हमको सजग रहना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू  के चलते कोरोना काबू में आ गया है। वहीं अब हमें टारगेट कर 31 मई तक गांव और वार्ड को कोरोना मुक्त करने की मुहिम शुरु करना होगा। 

दूसरी ओर प्रदेश में कोरोना संक्रमण में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओऱ से जारी आंकडों के मुताबिक प्रदेश में कोरोना की पॉजिटीविटी रेट में प्रतिदिन गिरावट आ रही है। 10 मई को जो पॉजिटीविटी दर 15.79 % थी,वो 15 मई को 11.05 % रिकॉर्ड की गई। वहीं  आज 19 मई को प्रदेश में 6.96 प्रतिशत पॉजिटीविटी रेट रही। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

नवीनतम

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

Gujarat : गांधीनगर-अहमदाबाद एयरपोर्ट मार्ग पर केबल-स्टेड ब्रिज का उद्घाटन, भाट चौराहे पर ट्रैफिक जाम होगा खत्म

UP में अब डिजिटल होगी राजस्व न्याय व्यवस्था, स्कैन कॉपी से होगी सुनवाई, सुरक्षित रहेंगे मूल अभिलेख

Donald Trump : खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का विवादित बयान, कहा- 'सब एक जगह थे, लेकिन हमला नहीं किया', हो सकता है कि ये आंसू भी नकली हों

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

अगला लेख