Corona की चपेट में IAS अफसर, आयुष्मान भारत के CEO की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव

विकास सिंह
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (07:44 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक IAS  अफसर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग में आयुष्मान भारत के सीआईओ और हेल्थ कॉर्पोरेशन के एमडी आईएएस जे. विजय कुमार की पहली रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

जे.  विजय कुमार जो पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित तो उनके सैंपल को जांच के लिए एम्स भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए है। हलांकि देर रात उनके सैंपल को दोबारा जांच के लिए फिर भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

2011 बैच के अफसर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आईएएस अफसर कुछ दिन पहले ही यात्रा से प्रदेश में लौटे है। यात्रा से लौटने के बाद संक्रमण होने पर उनके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था जिसमें उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

वहीं रिपोर्ट आने के बाद आईएएस अफसर पूरे परिवार के साथ आइसोलेट हो गए है। वहीं आईएएस अफसर के कोरोना पॉजिटिव होने की अभी आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हो पाई है।   

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CEC राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त, LS और JK विधानसभा समेत अनेक चुनाव कराए संपूर्ण

HONDA ने बिक्री में बना दिया रिकॉर्ड, 17 वर्षों में किया यह कमाल

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

अगला लेख
More