Hanuman Chalisa

प्रवासी मजदूरों ने बढ़ाई सरकार की चिंता, सीमा पर अनिवार्य हेल्थ स्क्रीनिंग के आदेश

विकास सिंह
शनिवार, 16 मई 2020 (21:36 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रवासी मजदूरों के बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद अब सरकार हरकत में आ गई है। कोरोना को लेकर राज्यस्तीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने बाहर के राज्यों से मध्यप्रदेश लौटने वाले सभी प्रवासी मजदूरों की सीमा पर हेल्थ स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से की जाये। 
 
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में पिछले एक पखवाड़े में कोरोना का संक्रमण 44 जिलों तक पहुंच गया है। इन जिलों में पॉजिटिव पाए गए अधिकांश केस प्रवासी मजदूरोंसे जुड़े हुए है। जिसके चलते सरकार ने अब सीमा पर ही प्रवासी मजदूरों की हेल्थ स्कीनिंग का बड़ा फैसला किया है।
 
इसके साथ ही अन्य प्रदेशों के मध्यप्रदेश में फंसे हुए मजदूरों को सीमा तक छोड़ने के लिये वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो मजदूर ट्रक आदि वाहनों में ओव्हरलोड होकर जाते दिखें, उन्हें उतार कर अगल वाहन से भिजवाने की व्यवस्था भी की जाये।
ALSO READ: Ground Story : प्रवासी मजदूरों के चलते कोरोना के नए गढ़ बनते गांव?
3 लाख 73 हजार प्रवासी मजदूर प्रदेश लौटे – लॉकडाउन के दौरान अब तक प्रदेश में अभी तक 3 लाख 73  हजार प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों से वापस आ गये हैं। मजदूरों को लेकर कुल 91 ट्रेनें प्रदेश  आ चुकी है। वहीं लगभग एक लाख मध्यप्रदेश के मजदूर अभी अन्य राज्यों में फँसे हुए हैं, जिन्हें  ट्रेन एवं बस से लाने की व्यवस्था की जा रही है।
ALSO READ: Ground Report : कोरोना काल में कितने बदल गए हमारे गांव ?
प्रदेश में कोरोना के रिकार्ड टेस्ट – वहीं मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना के रिकार्ड 5,828  टेस्ट किए जा चुके है। इनमें से 3,924  टेस्ट प्रदेश की 14 टेस्ट लैब में और 1904 टेस्ट राज्य से बाहर किये गए है। अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान के मुताबिक प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग की दो मशीनें एक इंदौर तथा एक भोपाल में आ गई हैं। इनके चलते अब हमें राज्य से बाहर टेस्ट करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संबंधी सर्वेलेंस के लिये कांटेक्ट ट्रेसिंग एप अत्यंत उपयोगी है। इसका उपयोग शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जाये।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

AI Impact Summit 2026 : 19-20 फरवरी को भारत में होगा मेगा इवेंट, 65 से ज्यादा देश होंगे शामिल, 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स का जमावड़ा

आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की पावन उपस्थिति में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सागर

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

अगला लेख