Hanuman Chalisa

मध्य प्रदेश में Corona के 221 नए मामले, 8 लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Webdunia
सोमवार, 3 जनवरी 2022 (23:14 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 221 नए मामले सामने आए, जो पिछले करीब साढ़े 6 माह में राज्य में सर्वाधिक है। अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 7,94,461 तक पहुंच गई।

इससे पहले 15 जून 2021 में प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के 224 नए मामले सामने आए थे और उसके बाद इसमें निरंतर कमी आने से नए मामलों की संख्या एक दिन में पांच से कम भी आने लगे थे, लेकिन पिछले महीने से इसमें फिर से तेजी आ गई है।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में किसी व्यक्ति की कोरोनावायरस से मौत नहीं हुई है। अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,533 है। वर्तमान में 773 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 56 लोग इस बीमारी से मुक्त हुए हैं। इसी के साथ कुल 7,94,461 संक्रमितों में अब तक 7,83,155 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में सोमवार को 10,00,901 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 10,34,44,724 कोरोना रोधी टीके की खुराकें लगाई जा चुकी हैं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 Kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी; जानिए आपके राज्य का हाल

गुजरात दौरे पर अमित शाह, भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' का करेंगे शुभारंभ

क्या अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिया बड़ा संकेत

योगी सरकार का बड़ा कदम: आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूलों की होगी मैपिंग, बच्चों को मिलेगा शिक्षा-पोषण का बेहतर लाभ

हैदराबाद में बनी Donald Trump Avenue, ट्रंप बोले- ऐसा सम्मान पाने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति

अगला लेख