Hanuman Chalisa

MP में फिर पैर पसार रहा है Corona, सामने आए 1209 नए मरीज

Webdunia
बुधवार, 18 नवंबर 2020 (23:12 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में नवंबर माह की शुरुआत में कोरोना के मरीजों की संख्या घटने का क्रम जारी था, लेकिन पिछले 3-4 दिनों से कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण में वृद्धि दर्ज की जा रही है और बुधवार को 1209 नए मरीज मिले।

राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 22815 सैंपल की जांच में 1209 कोरोना संक्रमित मिले और संक्रमण की दर 5.2 प्रतिशत रही। इसके पहले कल 922 नए मरीज मिले थे। नए मरीजों के मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,86,655 हो गई है। आज 13 संक्रमितों की मृत्यु के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3115 हो गया है।

आज नए मरीज मिलने की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीज कम यानी 918 रहे और अब तक कुल 1,74,202 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले बढ़कर 9338 हो गए हैं। सबसे अधिक सक्रिय मामले इंदौर जिले में 2032 और भोपाल जिले में 1849 हैं। ग्वालियर और जबलपुर जिलों में इनकी संख्या क्रमश: 725 और 640 है। वर्तमान में राज्य के सभी 52 जिलों में सक्रिय मामले हैं।

नए मामले सामने आने के क्रम में इंदौर जिले में 194, भोपाल में 238, ग्वालियर में 123, जबलपुर में 44, खरगोन में 18, सागर में 40, उज्जैन में 27, धार में 22, शिवपुरी में 20, रतलाम में 53, रीवा में 26, बैतूल में 12, सतना में 22, विदिशा में 34 और हरदा जिले में 18 संक्रमित मिले हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ट्रंप ने कहा- ईरान युद्ध खत्म होने के बाद तेल के दामों में आएगी भारी गिरावट

350 वीडियो, 180 लड़कियां, शोषण और ब्‍लैकमेलिंग, 19 साल के मोहम्मद अयाज ने मुंबई से पुणे तक कर दिया खौफनाक कांड

परिसीमन पर 5 बड़े बयान : स्टालिन से सोनिया गांधी तक किसने क्या कहा, उत्तर-दक्षिण विवाद क्यों गरमा रहा है?

क्‍या युवाओं में लग रही जॉम्‍बी ड्रग की लत, जानिए कितना खतरनाक है ये ट्रेंड, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स?

सभी देखें

नवीनतम

187 जोड़ों का सामूहिक विवाह: Yogi Adityanath सरकार की ‘कन्या विवाह सहायता योजना’ से श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत

योगी सरकार की पहल, स्कूलों से शुरू होगा 'जल संरक्षण अभियान'

AI जागरूकता में गोरखपुर ने रचा इतिहास: Yogi Adityanath के मार्गदर्शन में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

यूपी में टाटा समूह की उपस्थिति होगी दोगुनी, राज्य बनेगा बड़ा निर्यात हब : चंद्रशेखरन

अगला लेख