dharma sangrah

COVID-19 in MP : मध्यप्रदेश में Corona संक्रमण के 1957 नए मामले, 35 और लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (02:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण (Infection) के 1957 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 1,24,166 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 35 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,242 हो गई है।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण से इंदौर में छह, भोपाल में पांच, होशंगाबाद में चार, ग्वालियर एवं जबलपुर में तीन-तीन, सागर, छिंदवाड़ा एवं सीधी में दो-दो और उज्जैन, नरसिंहपुर, धार, रतलाम, रीवा, राजगढ़, दतिया एवं श्योपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया, राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 551 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 384, उज्जैन में 93, सागर में 98, जबलपुर में 144 एवं ग्वालियर में 123 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 468 नए मरीज इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 260, ग्वालियर में 98, जबलपुर में 190 एवं होशंगाबाद में 67 नए मामले आए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,24,166 संक्रमितों में से अब तक 99,944 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 21,980 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को 2,373 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल, कुछ ही देर में नए CEO का एलान

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

बिहार की गंडक नदी में नेपाल से बहकर आईं अजीब विशालकाय मछलियां, जानिए क्यों प्रशासन ने जारी किया 'नो-ईटिंग' अलर्ट!

हथिनी कुंड बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, मोटर बोट बंद होने से यमुना में गिरे स्पेशल फोर्स के जवान

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख