rashifal-2026

COVID-19 in MP : मध्यप्रदेश में Corona संक्रमितों की संख्या 90 हजार के पार

Webdunia
मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (01:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच आज 2483 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 हजार के पार पहुंच गई है। राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान 20855 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 2483 नए संक्रमित मरीज पाए गए।

इसके बाद अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 90730 तक पहुंच गई है। आज राज्यभर में 1713 लोग इस बीमारी को मात देकर घर गए। राज्य में इस महामारी से अब तक 67711 मरीज संक्रमण से ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

प्रदेशभर में वर्तमान में 21228 एक्टिव (उपचाररत) मरीज हैं और इनका इलाज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों, होम आइसोलेशन एवं संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटरों में चल रहा है। इस बीमारी से आज प्रदेश में 29 लोगों की मौत हो गई, अब तक इस महामारी से 1791 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश के इंदौर में आज भी दूसरे जिलों की तुलना में सबसे अधिक 379 नए मरीज मिले, जिसके बाद वहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17161 तक पहुंच गई। इसमें से 11536 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और वर्तमान में 5162 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। यहां इस बीमारी से अब तक 463 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना के मामले में प्रदेश में दूसरे स्थान पर राजधानी भोपाल में आज 244 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब संक्रमितों की संख्या 13431 पहुंच गई और इसमें से 11333 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर जा चुके हैं। वहीं वर्तमान में 1768 मरीजों का उपचार चल रहा है। इस बीमारी से अब तक 329 लोगों की जान जा चुकी है।
इसके अलावा ग्वालियर में 185, जबलपुर में 227, खरगौन में 89, उज्जैन में 49, शिवपुरी में 61, सागर में 56, नरसिंहपुर में 136, बैतूल में 59, शहडोल में 71, कटनी में 64, मंदसौर में 32 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोरोना के मामले सामने आए हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख