ramcharitmanas

Madhya Pradesh Coronavirus Update : MP में 1 दिन में सर्वाधिक 1442 नए Corona मामले, 22 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (23:57 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 1442 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 60875 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 22 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या 1345 हो गई है।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण से इंदौर व भोपाल में पांच-पांच, ग्वालियर में तीन, जबलपुर में दो तथा उज्जैन, सागर, देवास, दतिया, दमोह, छतरपुर एवं अशोकनगर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया, राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 384 मौत इन्दौर में हुई हैं। भोपाल में 275, उज्जैन में 80, सागर में 50, जबलपुर में 76, ग्वालियर में 45, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21 एवं खरगोन में 26 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।
ALSO READ: Unlock 4 की गाइडलाइंस जारी, 7 सितंबर से चलेंगी मेट्रो, 21 से मिलेंगी ये छूट
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 226 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 175, ग्वालियर में 168, जबलपुर में 126, खरगोन में 49, शिवपुरी में 47, दतिया में 38, विदिशा में 36, शहडोल में 31 एवं अलीराजपुर में 30 नए मामले आए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 60,875 संक्रमितों में से अब तक 46,413 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और 13,117 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को 1017 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 4,974 निषिद्ध क्षेत्र हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

नवीनतम

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

क्या और भड़केगी US-Iran जंग? रूस ने किया ईरान का समर्थन

अगला लेख