Hanuman Chalisa

Madhya Pradesh Coronavirus Update : MP में 1 दिन में Corona के सर्वाधिक 1226 नए मामले, संक्रमितों की संख्‍या पहुंची 52 हजार के करीब

Webdunia
रविवार, 23 अगस्त 2020 (01:04 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 1226 
नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक 51866 लोग संक्रमित हो चुके हैं।राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 21 और व्यक्तियों की मौत हुई है, जिससे इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1206 हो गई है।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण से भोपाल में चार, इंदौर व ग्वालियर में तीन-तीन, बैतूल में दो और अलीराजपुर, बड़वानी, दमोह, जबलपुर, खरगोन, सागर, सीहोर, शिवपुरी और विदिशा में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

उन्होंने बताया, राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 356 मौत इन्दौर में हुई हैं। भोपाल में 259, उज्जैन में 76, सागर में 45, जबलपुर में 60, ग्वालियर में 31, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21 एवं खरगोन में 25 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में शनिवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 181 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 135, ग्वालियर में 159, बैतूल में 48, खरगोन में 39 एवं जबलपुर में 111 नए मामले आए।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 51,866 संक्रमितों में अब तक 39,399 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 11,261 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 872 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 4,086 निषिद्ध क्षेत्र हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

हे राम! चढ़ावा चोरी के बाद अब 40% कमीशन के आरोप से गरमाई अयोध्या

श्री श्री रविशंकर को मिला लक्ज़मबर्ग शांति पुरस्कार, 182 देशों में शांति प्रयासों का सम्मान, करोड़ों लोगों को किया प्रेरित

RE-NEET पर कड़ी नजर, अहमदाबाद के 23 केंद्रों पर 10000 से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

अगला लेख