Hanuman Chalisa

MP में कोरोनावायरस ने सभी 52 जिलों में दी दस्तक, संक्रमण के 161 नए मामले

Webdunia
रविवार, 14 जून 2020 (23:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में रविवार को निवाड़ी जिले में पहली बार कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोविड-19 ने दस्तक दे दी है।
 
राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 161 नए मामले सामने आए। इस तरह राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 10,802 तक पहुंच गई। 
 
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 12 और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या 459 हो गई है। 
 
मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में 4, भोपाल में 3 और बुरहानपुर, नीमच, सागर, देवास एवं गुना में 1-1 मरीज की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,055 कंटेनमेंट जोन हैं। 
 
मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में पिछले 24 घंटों में पहली बार तीन कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए। इसी के साथ मध्यप्रदेश के सभी 52 जिलों में कोविड-19 ने दस्तक दे दी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बहरीन में Amazon के हेडर्क्वाटर पर ईरान का मिसाइल अटैक

Assam Assembly Elections 2026 : PM मोदी और प्रियंका गांधी के बीच तीखी जुबानी जंग

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

मध्य पूर्व में व्याप्त संकट से अरब क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं के लिए गहराता जोखिम

Gmail की 22वीं सालगिरह पर बड़ा तोहफा, अब बदल सकेंगे अपनी पुरानी ईमेल आईडी, जानें आसान स्टेप्स

अगला लेख