dharma sangrah
✕

पसर रहा कोरोना का खतरा, अपने फेफड़ों को कर लें इन 5 तरीकों से तैयार

Webdunia
शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (12:14 IST)
कोरोना का खतरा एक बार फि‍र से देशभर में अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में अब जरूरी हो गया है कि हम अपनी इम्‍युनिटी बढ़ा लें और शरीर के उस अंग को सबसे मजबूत कर लें, जिस पर कोरोना का संक्रमण सबसे पहले और सबसे ज्‍यादा अटैक करता है।

जी हां, आपके फेफड़े वो अंग है, जिन्‍हें मजबूत करने पर कोरोना का खतरा लगभग टल जाएगा या उसका असर कम से कम हो सकता है। जानिए इन 5 तरीकों से कैसे अपने फेफड़ों की क्षमता बढ़ाए।

कार्डियो एक्सरसाइज- लंग्स के लिए कार्डियो एक्सरसाइज सबसे अच्छी होती है। इससे फेफड़ों की कैपेसिटी कई गुना बढ़ जाती है। आपको रोज कम से कम 30 मिनट की कसरत जरूर करनी चाहिए। जब आप तेज वर्कआउट करते हैं तो इससे फफड़ों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और उनकी क्षमता काफी बढ़ जाती है।

पानी का व्‍यायाम- फफड़ों के लिए वाटर वर्कआउट भी एक विकल्‍प है। इसके लिए आपके शरीर को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। पानी प्रतिरोध के स्रोत के रूप में काम करता है। इससे फेफड़े मजबूत होते हैं। पानी में स्ट्रेचिंग और वेट लिफ्टिंग जैसी एक्सरसाइज की जा सकती है।

वर्कआउट इन हाई एलीवेशन- हाई एल्टीट्यूड पर ऑक्सीजन कम हो जाता है। ऐसे में अगर आप एलीट्यूड में वर्कआउट करते हैं तो आपके फेफड़ों की क्षमता काफी बढ़ जाती है।

एब्डॉमिनल ब्रीदिंग- लंग्स के लिए पुश अपिंग एक सुपर पावर ब्रीदिंग एक्सरसाइज है, जिससे फेफड़ों को ऑक्सीजन ग्रहण करने में मदद मिलती है। इसके अलावा एब्डॉमिनल ब्रीदिंग एक बहुत ही आसान एक्सरसाइज है, जिसमें आपको पेट के बल एक हाथ से पीठ के बल लेटना होता है और दूसरे हाथ को सीने पर रखना होता है।

हंसे और गाना गाए- हंसना और गाना ऐसी एक्सरसाइज है, जिससे न केवल आपके फेफड़ों की कैपेसिटी बढ़ेगी, बल्कि बासी हवा फेफड़ों से बाहर निकलती है। इस तरह आपके शरीर में ज्यादा से ज्यादा फ्रेश एयर जाती है। गाना गाने से डायाफ्राम की मांसपेशियां काम करती है, जिससे फेफड़ों की कैपिसिटी बढ़ती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

अगला लेख