Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुलायम सिंह यादव कोरोनावायरस की चपेट में, पत्नी भी हुईं पॉजिटिव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mulayam Singh Yadav
, बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (21:50 IST)
समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायमसिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के ट्‍वीटर हैंडल पर दी गई है। 
 
समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल (@samajwadiparty) पर लिखा गया है कि 'समाजवादी पार्टी संस्थापक आदरणीय नेताजी  मुलायम सिंह यादवजी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख-रेख जारी है। 
Mulayam Singh Yadav
फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं। खबरों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को गुड़गांव के मेदांता में भर्ती कराया गया है।

खबरों के अनुसार मुलायमसिंह यादव की पत्नी भी कोरोना पॉज़िटिव पाई गई हैं। इससे पहले अगस्त में भी तबीयत बिगड़ने पर मुलायम सिंह यादव को मेदांता में भर्ती कराया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी सरकार का जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को तोहफा, 520 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज को मंजूरी