Hanuman Chalisa

सावधान, लखनऊ में बेवजह घर से निकले बाहर तो दर्ज होगा मुकदमा

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (11:31 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शुक्रवार को बेवजह घर से निकलने वालों पर तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 
आदेश में कर्मचारियों को लेकर स्पष्ट किया गया है कि सरकारी कर्मचारियों, पास धारकों को भी सुबह साढ़े 9 बजे तक हर हाल में अपने कार्यालय पहुंच जाएं और शाम 6:00 बजे के बाद ही कार्यालय से बाहर निकले।
 
हालांकि आवश्यक सेवाओं व अन्य आवश्यक पूर्ति के लिए अनुमति प्राप्त डिलीवरी बॉयज व कर्मचारियों को अनुमति रहेगी।
 
लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताए कि लखनऊ में आज से नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत सुबह 9:30 बजे से सायं 6 बजे तक ड्यूटी करने वाले डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ,पुलिस-प्रशासन, मीडिया, कम्युनिटी किचेन से जुड़े, एनजीओ के लोग और बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई कर रहे वाहनों के सिवा किसी अन्य वाहन के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

आवश्यक सेवाओं से संबंधित लोग, जिन्हें ड्यूटी पास निर्गत किए गए हैं, उन्हें उनके पास गले मे लटकाने अथवा गाड़ी के चस्पा करने को कहा गया है। जिससे उन्हें दूर से ही देखा जा सके. इसके अलावा पास धारकों को बेवजह टहलता पाया गया तो उनके पास निरस्त किए जाएंगे।
 
लखनऊ के पुलिस आयुक्त की तरफ से काली निर्देश दिए गए हैं और कहा गया है कि या आदेश संपूर्ण लखनऊ में लागू होगा और पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बेजुबानों पर काल बनकर टूटी लखनऊ हादसे की आग, इंसानों ने बचाईं बिल्‍लियां, कई डॉग्‍स का नहीं चल रहा पता

मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों के नामों का एलान, 15 जुलाई को ओरछा में बैठक

डिलीवरी बॉय और 'MBA ड्रॉपआउट' से WhatsApp की कमान संभालने तक: CRED के Kunal Shah की ये कहानी आपको रोने और फिर सैल्यूट करने पर मजबूर कर देगी

अगला लेख