Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Covid 19: जर्मनी में फिर शुरू होगा लॉकडाउन, लोगों से आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की अपील

Advertiesment
Coronavirus
बर्लिन। जर्मन सरकार ने देश में सख्त लॉकडाउन लागू होने से महज 2 दिन पहले सभी निवासियों से अनुरोध किया है कि वे केवल आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करें।
देश में लॉकडाउन के दौरान सभी दुकानें व स्कूल आदि बंद रहेंगे और 2 गज की दूरी के नियम का बेहद कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। देश के वित्तमंत्री पीटर अल्तमेर ने रविवार देर रात कहा कि मैं आशा करता हूं कि लोग उन्हीं चीजों की खरीदारी करेंगे जिनकी उन्हें बहुत जरूरत है, जैसे किराने का सामान। 
 
उन्होंने कहा कि हम जिनती जल्दी इस संक्रमण पर नियंत्रण पा लें, हमारे लिए उतना बेहतर होगा। चांसलर एंजेला मर्केल और जर्मनी के 16 राज्यों के गवर्नर रविवार को इस बात पर राजी हुए कि कोविड-19 को बढ़ने से रोकने के लिए देश में बुधवार से 10 जनवरी तक सख्त लॉकडाउन लागू किया जाए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में युवती के यौन उत्पीड़न को लेकर हुए संघर्ष में 6 जख्मी